-दीवानी के पास से सोमवार को रिटायर्ड बैंक कर्मी की बाइक हुई चोरी
सुल्तानपुर 28 अप्रैल (आरएनएस )। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुल्तानपुर के नगर क्षेत्र में बीते 48 घंटे के भीतर चोरी की तीसरी घटना सामने आई है।
रिटायर्ड बैंक कर्मी त्रिलोकी नाथ पांडेय की बाइक सोमवार को चोरी हो गई है,जो दीवानी परिसर के पास खड़ी थी। मुकदमे की पैरवी करने आए पांडेय की बाइक अचानक गायब हो गई, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
इधर, राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगातार हो रही छोटी-छोटी चोरियों के बीच एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि परिसर से नल की टोटियां और अन्य सामान चोरी हो रहा था। सुरक्षा गार्ड और स्टाफ की सतर्कता से युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।इससे पहले डाकघर चौराहे पर डॉ. संजय मिश्रा और डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी की क्लीनिक पर भी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों के बावजूद नगर कोतवाली पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।शहरवासियों में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

