लखनऊ 28 अप्रैल (आरएनएस )। थाना चिनहट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने अपहृत नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है तथा प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार थाना चिनहट पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 223/2026 धारा 87 तथा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत वांछित अभियुक्त अमन रावत पुत्र भुल्लू, निवासी नौबस्ता कला थाना चिनहट जनपद लखनऊ, उम्र लगभग 26 वर्ष को 28 अप्रैल 2026 को नेड़ा मोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।घटना के संबंध में बताया गया कि 27 अप्रैल 2026 को वादी ने थाना चिनहट पर तहरीर देकर सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त अमन रावत बहला-फुसलाकर शादी करने के उद्देश्य से अपने साथ भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चिनहट में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक धनंजय कुमार सिंह द्वारा की जा रही थी।पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और तलाश अभियान चलाया। इसी क्रम में 28 अप्रैल 2026 को पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद बालिका का बयान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 180 के अंतर्गत दर्ज किया जा रहा है तथा अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया जारी है।पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित अभियुक्त अमन रावत को नेड़ा मोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास के संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रही है।इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धनंजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार तथा मुख्य आरक्षी राजकुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई नियमानुसार जारी है और मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

