जशपुरनगर, 28 अप्रैल (आरएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत कुल 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम रजला निवासी स्व. रामनाथ राम का तालाब के पानी में डूबने से 07 दिसम्बर 2024 को मृत्यु हो गई थी। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी फुलमाईत बाई के लिए 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम बोतनीडांड़ निवासी स्व. सुखमेत बाई का सांप के काटने से 13 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई थी। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र-पुत्री लसी बाई, चिंगलो, बुधनी, चमरू, लमरू, दवसाय और कृष्णा सभी हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

