दुर्ग 28 अप्रैल (आरएनएस) पुलगांव थाना क्षेत्र की जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत ग्राम करहीडीही में मिले रहस्यमयी शव ने इलाके में सनसनी फैला दी थी, लेकिन पुलिस की तेज कार्रवाई ने इस अंधे कत्ल की परतें तेजी से खोल दीं, 26 अप्रैल 2026 को महेंद्र कुमार निषाद ने सूचना दी कि रामनारायण निषाद उर्फ नारायण का शव दुर्गा मंच के पीछे खेत में संदिग्ध हालत में पड़ा है और सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें हत्या की पुष्टि हुई, इसके बाद चौकी जेवरा सिरसा में अपराध क्रमांक 413/2026 धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू हुई, पुलिस ने घटनास्थल निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और पूछताछ के जरिए तेजी से सुराग जुटाए और 16 वर्षीय अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या करना कबूल कर लिया, जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश इस खौफनाक वारदात की वजह बनी, 25 अप्रैल की रात मृतक के नशे में होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने पहले मारपीट की, फिर गमछे से पैर बांधकर घसीटते हुए खेत तक ले गए और पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी, यहीं नहीं साक्ष्य मिटाने की साजिश भी रची गई, जांच में खुलासा हुआ कि सावित्री निषाद (40 वर्ष) निवासी करहीडीही ने खून से सने कपड़े और जूते जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की, पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया, घटना में इस्तेमाल पत्थर, जले हुए कपड़े और अन्य भौतिक साक्ष्य जब्त किए गए हैं, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है, इस पूरी कार्रवाई में जेवरा सिरसा पुलिस टीम की त्वरित और प्रभावी भूमिका रही जिसने महज कुछ ही समय में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा दी, फिलहाल यह मामला साफ करता है कि पुरानी रंजिश कैसे खौफनाक अंजाम ले सकती है और कानून से बचने की हर कोशिश अंततः पुलिस की पकड़ में आ ही जाती है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

