राजनांदगांव 28 अप्रैल (आरएनएस) सुरगी चौकी क्षेत्र में गांव की शांति भंग कर रहे दो आदतन उपद्रवियों पर आखिरकार पुलिस का शिकंजा कस गया, लगातार नशे में धुत होकर विवाद और मारपीट करने वाले इन आरोपियों के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत ने ऐसा मोड़ लिया कि मामला सीधे जेल तक पहुंच गया, 28 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान के तहत ग्राम भर्रेगांव और भंवरमरा से मिली शिकायतों पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, ग्रामीणों ने बताया कि नारद सोनकर (39 वर्ष) और कन्हैया लाल उर्फ भुरू साहू (39 वर्ष) रोजाना शराब के नशे में लोगों से झगड़ा करते हैं और इलाके में डर का माहौल बना हुआ है, घटना के दिन भी दोनों ने नशे में विवाद कर हालात बिगाड़ दिए थे, सूचना मिलते ही सुरगी पुलिस मौके पर पहुंची, जांच और पूछताछ में आरोप सही पाए गए और यह भी स्पष्ट हुआ कि दोनों आरोपी आदतन नशेड़ी हैं और लगातार विवाद कर क्षेत्र में शांति भंग कर रहे हैं, संभावित संज्ञेय अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने तुरंत धारा 170 BNSS के तहत दोनों को गिरफ्तार किया और धारा 126, 135(3) BNSS के तहत इस्तगाशा तैयार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर दोनों को जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया, इस कार्रवाई ने इलाके में साफ संदेश दे दिया है कि कानून से खिलवाड़ और गांव की शांति बिगाड़ने वालों के लिए अब कोई नरमी नहीं होगी, फिलहाल यह कदम यह साबित करता है कि छोटी-छोटी शिकायतें भी बड़े विवाद को रोक सकती हैं और सतर्क पुलिसिंग ही सुरक्षित समाज की सबसे मजबूत गारंटी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

