० भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने क्षेत्र की जनता को विकास कार्यों की दी सौगात।
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर, 28 अप्रैल (आरएनएस)। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने ग्राम कुंरदी में 49 लाख 10 हजार रूपए की लागत से विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप ग्राम पंचायत कुंरदी में सीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जायेगा। सी सी सडक निर्माण से गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य किए जायेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास कार्य करना हमारा लक्ष्य है। क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे हमारा दायित्व है। विकास कार्य तीव्र गति से होगा। जनता ने आज विकास कार्य को लेकर मांग रखी है उसे भी जल्द पूरा कर का कार्य किया जायेगा।
सोमवार को आयोजित भूमिपूजन में ग्राम कुंरदी में सीसी सड़क निर्माण कार्य मुख्य मार्ग से हरिश कोटवार धर तक 250 मीटर लागत 8.50 लाख रुपए,सीसी सड़क डामर सड़क से पंप हाउस तक 260 मीटर लागत 10 लाख रुपए, सी सी सडक पंचायत भवन से दुलारी धर तक 260 मीटर लागत 10 लाख रुपए एवं जाम गुड़ा में सीसी सड़क निर्माण कार्य 480 मीटर लागत 15.60 लाख रुपए, शीतला माता गुड़ी जामगुड़ा में उन्नयन कार्य लागत 5 लाख रुपए से विभिन्न विकास कार्यों कुल 49 लाख 10 हजार रुपए के विकास होगी।भूमिपूजन कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, मंडल प्रभारी रजनीश पानीग्राही, मनोहर तिवारी,मंडल अध्यक्ष हरि राम मंडावी, संरपंच,सोनमती, चंद्रकांत सेठिया, राजेश ओगले, मनोज बधेल,हरिश बधेल,दलसाय, रामप्रसाद, श्यामबती, मनोज पटेल, सीईओ अमित भाटिया,एवं क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

