कबीरधाम 28 अप्रैल (आरएनएस) रक्षित केंद्र में 28 अप्रैल 2026 को हुआ वार्षिक निरीक्षण सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि पूरे पुलिस सिस्टम की गहन पड़ताल बन गया, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि का मूल्यांकन करते हुए पुलिस लाइन की हर व्यवस्था को बारीकी से परखा, निरीक्षण के दौरान बल की उपलब्धता, परेड और प्रशिक्षण गतिविधियां, शस्त्रागार, स्टोर शाखा, वाहन शाखा, आवासीय और प्रशासनिक भवनों की स्थिति तक हर पहलू की गहन जांच की गई, शस्त्रों की री-ड्रिलिंग, एम्युनिशन की स्थिति, वाहन रखरखाव और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता पर विशेष फोकस रहा, एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति, अनुशासन और कार्यप्रणाली की गंभीर समीक्षा करते हुए कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों और नव आरक्षकों के प्रशिक्षण का मूल्यांकन कर सुधार के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए, इस दौरान रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह, स्टेनो युवराज आसटकर, रीडर शालिकराम साहू समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे, एसपी धर्मेंद्र सिंह ने साफ कहा कि पुलिस बल की दक्षता, तत्परता और अनुशासन बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण और सतत प्रशिक्षण बेहद जरूरी है और हर स्तर पर सुधारात्मक कदम तुरंत लागू किए जाएं, फिलहाल यह निरीक्षण यह संदेश देता है कि मजबूत पुलिसिंग की नींव मजबूत व्यवस्था और अनुशासन पर ही टिकती है और इसमें किसी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

