पिथौरागढ़,28 अपै्रल (आरएनएस)। एसएसबी 11वीं बटालियन ने शहादत दिवस पर सहायक कमांडेंट शहीद चारु चंद पाठक को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उप कमांडेंट जयप्रकाश कुमार ने बताया कि 27 अप्रैल 2004 को जम्मू-कश्मीर में हुए ऑपरेशन के दौरान सहायक कमांडेंट पाठक वीरगति को प्राप्त हो गए थे। कहा उनका बलिदान पूरे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। यहां सहायक कमांडेंट शुभम कुमार सहित अन्य अधिकारीगण व जवान मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

