रुड़की,28 अपै्रल (आरएनएस)। गैस सिलेंडर से भरे एक छोटा हाथी ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। लक्सर कस्बे के केशव नगर मोहल्ला निवासी संदीप कुमार कस्बे में टाइपिस्ट की दुकान करता है। सोमवार की रात लगभग आठ बजे वह पत्नी रीना के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सोसायटी रोड पर गैस एजेंसी के निकट पहुंचा तो सिलेंडर से भरे छोटा हाथी से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें पैर कई जगह फैक्चर हो गया। लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

