रांची 28 अप्रैल (आरएनएस)। फ्रांस की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी रेनॉल्ट ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी रेनॉल्ट इंडिया ने रांची में झारखंड का पहला न्यूÓआर स्टोर लॉन्च किया। यह अत्याधुनिक “अरबन एक्सपेरिएंशियल” कार रिटेल आउटलेट उपभोक्ताओं को आधुनिक और सहज खरीद अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।इस नए स्टोर के उद्घाटन अवसर पर कंपनी के सेल्स एंड मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट फ्रांसिस्को हैंडलगो-मार्केज मौजूद रहे। लॉन्च के दौरान ग्राहकों को पांच नई रेनॉल्ट डस्टर कारों की डिलीवरी भी की गई, जो क्षेत्र में इस एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। कंपनी ने इस विस्तार के साथ रांची में एक नई वर्कशॉप की भी शुरुआत की है। इसके साथ ही देशभर में रेनो के कुल सेल्स और सर्विस टचपॉइंट्स की संख्या बढ़कर 638 हो गई है, जिसमें 200 “वर्कशॉप ऑन व्हील्स” शामिल हैं। लगभग 3000 वर्गफीट में फैले इस नए शोरूम में चार कार डिस्प्ले यूनिट, आठ सर्विस बे और एक डिलीवरी बे की सुविधा उपलब्ध है। यह स्टोर ओल्ड एच. बी. रोड पर स्थित है और शहर सहित आसपास के इलाकों के ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सेल्स और सर्विस की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
इस मौके पर फ्रांसिस्को हैंडलगो-मार्केज ने कहा कि झारखंड तेजी से उभरता हुआ ऑटोमोबाइल बाजार है और रांची इस बदलाव का केंद्र बन रहा है। उन्होंने बताया कि रेनॉल्ट डस्टर को क्षेत्र में शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा, “न्यूÓआर स्टोर के जरिए हम ग्राहकों के रेनो से जुडऩे के अनुभव को और आधुनिक और आसान बना रहे हैं। ‘रेनॉल्ट फॉरेवरÓ के तहत हमारा वादा स्पष्ट है- ग्राहकों के साथ हमारा रिश्ता वाहन की डिलीवरी के साथ खत्म नहीं होता, बल्कि यहीं से शुरू होता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

