रांची 28 अप्रैल (आरएनएस)। डिजिटल भुगतान के बढ़ते उपयोग के बीच एनपीसीआई ने नागरिकों को सुरक्षित लेनदेन के लिए पांच महत्वपूर्ण सुझाव जारी किए हैं। संस्था के अनुसार जहां डिजिटल लेनदेन ने भुगतान को तेज़, आसान और सुलभ बनाया है, वहीं इसके सुरक्षित उपयोग के लिए जागरूकता और सतर्कता भी जरूरी है, इसलिए किसी भी भुगतान से पहले स्क्रीन पर दिख रहे नाम की पुष्टि करें और सुनिश्चित करें कि राशि सही व्यक्ति या संस्था को ही जा रही है। उपयोगकर्ताओं को केवल विश्वसनीय और आधिकारिक ऐप व वेबसाइट का ही उपयोग करना चाहिए तथा किसी अज्ञात लिंक या संदिग्ध स्रोत से प्राप्त ऐप डाउनलोड करने से बचना चाहिए। एनपीसीआई ने स्पष्ट किया है कि अपना यूपीआई पिन या ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) किसी के साथ साझा न करें, चाहे सामने वाला व्यक्ति खुद को बैंक, पुलिस या किसी सरकारी विभाग से जुड़ा हुआ बताए। इसके अलावा किसी भी भुगतान में जल्दबाजी से बचने और संदेह होने पर पहले जांच करने की सलाह दी गई है। उपयोगकर्ताओं को अपने लेनदेन के लिए एसएमएस और ऐप सूचना चालू रखने और उन्हें नियमित रूप से जांचने को कहा गया है, ताकि किसी भी अनियमित गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके। एनपीसीआई ने कहा कि थोड़ी सतर्कता और जिम्मेदार उपयोग से डिजिटल भुगतान सुरक्षित और भरोसेमंद बने रह सकते हैं, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने या आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की सलाह दी गई है, साथ ही जरूरत पडऩे पर स्क्रीनशॉट और बातचीत का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को भी कहा गया है ताकि जांच में सहायता मिल सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

