रांची 28 अप्रैल (आरएनएस)। रांची विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापकों की संविदा नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। एमबीए और बना कोर्स के लिए 11 महीने के अनुबंध पर 6 पदों के लिए निकाले गए विज्ञापन का एनएसयूआई ने विरोध किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष अमन अहमद ने इसे हाईकोर्ट के निर्देशों के खिलाफ बताते हुए प्रक्रिया रोकने की मांग की है।
एनएसयूआई का आरोप है कि अल्पकालिक नियुक्ति से शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होगी और युवाओं के स्थायी रोजगार के अवसर कम होंगे। वहीं, 1500 रुपये तक के आवेदन शुल्क को लेकर अभ्यर्थियों में भी नाराजगी है। छात्र संगठन ने विज्ञापन वापस लेकर स्थायी बहाली शुरू करने की मांग की है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन के रुख पर सबकी नजरें टिकी हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

