बिलासपुर 28 अप्रैल (आरएनएस) सकरी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर आखिरकार पुलिस ने ऐसा वार किया कि शातिर चोरों का पूरा नेटवर्क एक ही झटके में ध्वस्त हो गया, नए बीट सिस्टम की सटीक जानकारी और मुखबिर तंत्र की मजबूती से पुलिस ने 9 अलग-अलग चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए दो मुख्य आरोपियों और तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ लिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय चौधरी ने टीम गठित कर बीट आरक्षकों को सक्रिय किया, इसी दौरान संदेही अरविंद पटेल पिता अनिल पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाइन बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, पहले उसने पुलिस को गुमराह किया लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने अपने साथी आशीष रजक पिता सुखनंदन रजक उम्र 20 वर्ष निवासी धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाइन बिलासपुर और तीन विधि से संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर चोरी की वारदातें करना कबूल कर लिया, जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच चोरभट्ठी खुर्द, देवरीकला, आशियाना कॉलोनी घुरू, गिरधौना, बंधवापारा सकरी और संबलपुरी समेत कई इलाकों में मकानों और प्लॉट्स के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया, कहीं से समरसीबल पंप और कृषि उपकरण उड़ाए गए तो कहीं से नगदी हजारों में और कहीं लाखों तक, तो कहीं घरों से चांदी के जेवर, टीवी, पंखे, नल और कांसे के बर्तन तक नहीं छोड़े गए, पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 01 समरसीबल पंप, 01 स्पीयर पंप, कॉपर तार, केबल, बिजली वायर, चांदी का कर्धन, अंगूठी, टीवी, चांदी का पायल, चम्मच, सिलिंग फैन, स्टील के नल, कांसे का लोटा और थाली समेत नगदी 700 रुपये बरामद किए, आरोपियों ने कबूल किया कि चोरी की अधिकांश रकम उन्होंने खाने-पीने और मौज-मस्ती में खर्च कर दी, पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि राजकुमार वस्त्रकार सहित टीम की सक्रियता और बीट आरक्षकों की सटीक सूचना सबसे अहम कड़ी साबित हुई, फिलहाल यह मामला यह साफ कर देता है कि सही रणनीति और जमीनी पुलिसिंग से बड़ा से बड़ा चोरी गिरोह भी ज्यादा देर तक बच नहीं सकता ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

