राउरकेला 29 April, (Rns) । ओडिशा के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 143 पर चांदीपोष थाना क्षेत्र के मूषाबिरा के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई।
राउरकेला से यात्रियों को लेकर जाजपुर जा रही प्रमिला बस और एक ट्रेलर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस के दो चालक, एक खलासी और ट्रेलर चालक की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत गंभीर बनी है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही यात्रियों के परिजन देर रात सरकारी अस्पताल (आरजीएच) पहुंच गए। लगभग 23 घायलों को उपचार के लिए हाइटेक अस्पताल व राउरकेला सरकारी अस्पताल लाया गया। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं

