नई दिल्ली 29 April, (Rns) । गुजरात के साबरकांठा जिले में बुधवार को हाईवे पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने एक वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
वैन शमलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, बस की अत्यधिक गति के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
दुर्घटना में वैन में सवार छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

