0 मामूली विवाद में गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी, पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर-चांपा, 29 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला और उसकी बहन से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया सुभद्रा सूर्यवंशी ने थाना पामगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 अप्रैल 2026 को वह अपने मकान निर्माण के दौरान छत ढलाई का कार्य करवा रही थी। इसी दौरान गली की ओर लगी चहली को लेकर पड़ोसी यशवंत उर्फ छोटन सूर्यवंशी (23 वर्ष) निवासी दर्री से विवाद हो गया।
विवाद बढऩे पर आरोपी ने महिला के घर में घुसकर उसके और उसकी बहन के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 333, 296, 351(3) एवं 115(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सावन सारथी, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले, आरक्षक विजय निराला और बेदराम पटेल का विशेष योगदान रहा।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

