जगदलपुर, 29 अप्रैल (आरएनएस)। लोहांडीगुडा क्षेत्र के बड़ाजी इलाके में मंगलवार देर रात बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के बाद भारी बवाल मच गया। कुछ ही समय में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया । इस बीच कुछ ग्रामीणों ने संदिग्ध समझकर कुछ लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने भीड़ के बीच फंसे संदिग्धों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए उनकी जान बचाई और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इसी बीच लोहंडीगुड़ा क्षेत्र से भी बच्चा चोरी के शक में एक बड़े गिरोह के पकड़े जाने की चर्चा सामने आई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और अभी तक किसी भी संगठित गिरोह की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

