सीसीएल–प्रभात खबर की संयुक्त पहल ‘नवचेतनाÓ अभियान सम्पन्न, नशा मुक्ति का दिया सशक्त संदेश
रांची 29 अप्रैल (आरएनएस)। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड एवं प्रभात खबर की संयुक्त पहल से समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने तथा जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 11 मार्च, 2026 से संचालित “नवचेतना” नशा मुक्ति अभियान का सम्पन्न आज सीसीएल मुख्यालय स्थित संगम सभागार के गंगोत्री कॉन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सीसी एंड पीआर विभाग के विभागाध्यक्ष श्री आलोक कुमार, प्रभात खबर समूह के कार्यकारी निदेशक श्री आर. के. दत्ता, उपाध्यक्ष श्री विजय बहादूर सहित सीसीएल एवं प्रभात खबर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कोल इंडिया लिमिटेड के कॉरपोरेट गीत से हुई।
गौरतलब है कि 11 मार्च से प्रारंभ इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के 20 प्रतिभागियों को आज सम्मानित किया गया। शीर्ष 10 प्रतिभागियों को ?5,000 नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि अन्य 10 प्रतिभागियों को उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान “मुक्ति” नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव, उसके पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्परिणाम तथा इससे बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सीसी एंड पीआर विभाग के विभागाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि परिवार किसी भी व्यक्ति के जीवन की आधारशिला होता है। यदि कोई व्यक्ति नशे की लत से जूझ रहा हो, तो ऐसे समय में परिवार का साथ, समझ और सहयोग सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, सामाजिक जीवन और आर्थिक स्थिति पर दुष्प्रभाव डालता है, लेकिन परिवार के समर्थन और जागरूकता से इससे बाहर निकलना संभव है, जिससे व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज का भी भला होता है। सीसीएल अपने सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह के नेतृत्व में कोयला खनन के साथ-साथ सीएसआर, पर्यावरण कल्याण, खेल एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से श्रमिकों, ग्रामीणों एवं हितधारकों के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है। साथ ही, समाज के उत्थान के लिए किए जाने वाले हर सकारात्मक प्रयास में सहभागिता हेतु पूर्णत: कृतसंकल्पित है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

