रायपुर 29 अप्रैल (आरएनएस) तिल्दा-नेवरा इलाके में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि एक झटके में पूरे खेल का पर्दाफाश हो गया, जोगी कुआं बैकुंठ में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब और नकदी के साथ आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया, मामला 29 अप्रैल 2026 का है जब थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने कब्जे में बड़ी मात्रा में देशी मसाला शराब रखकर खुलेआम बिक्री कर रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए घेराबंदी की रणनीति बनाई और मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी पूरन लाल वर्मा पिता स्व. नरेन्द्र कुमार वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम ताराशिव को मौके से धर दबोचा गया, तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 180 पौवा देशी मसाला शराब जिसकी कीमत करीब 18 हजार रुपये आंकी गई और बिक्री की नगदी रकम 900 रुपये बरामद हुई, कुल 18,900 रुपये की सामग्री जब्त कर पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया, यह पूरी कार्रवाई रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ ‘ऑपरेशन निश्चय’ अभियान के तहत की गई, जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में सउनि अमिला नाग, आरक्षक संदीप सिंह, महेंद्र वर्मा और महिला आरक्षक प्रज्ञा दादर शर्मा की टीम ने अहम भूमिका निभाई, लगातार मिल रही ऐसी सफलताओं से साफ है कि तिल्दा पुलिस अब अवैध शराब कारोबारियों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुकी है,
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

