0-भाजपा की मोनिका पंत बनी उपमेयर
नईदिल्ली,29 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में बुधवार को हुए मेयर चुनाव में भाजपा के प्रवेश वाही चुनाव जीत गए हैं। उपमेयर भाजपा की उम्मीदवार मोनिका पंत बनी हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने पिछले साल की तरह, इस बार भी निगम के मेयर और उपमेयर चुनाव में अपनी पार्टी का उम्मीदवार खड़ा करने से मना कर दिया था। हालांकि, कांग्रेस ने कबीर नगर से पार्षद जरीफ को मेयर और मुबारकपुर से पार्षद राजेश कुमार गुप्ता को उपमेयर उम्मीदवार बनाया था।
एमसीडी में कुल 249 पार्षद हैं। इसके अलावा, 7 लोकसभा, 3 राज्यसभा सांसद और 14 विधायकों को मिलाकर कुल 274 वोट हैं। आप के बहिष्कार के बाद कुल 165 वोट पड़े। चुनाव जीतने के लिए कुल 137 वोटों चाहिए, जिसमें भाजपा के पास 123, आप के 105, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 15, कांग्रेस के 9 और 2 निर्दलीय पार्षद हैं। भाजपा को 123 पार्षदों के अलावा सांसद-विधायकों, अन्य पार्षदों के 156 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 9 वोट मिले हैं।
प्रवेश वाही खत्री पंजाबी समुदाय से आते हैं। उनका परिवार रावलपिंडी से पालयन किया था। उन्होंने दिल्ली के निगम प्राथमिक विद्यालय से पढ़ाई की और किशोरावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गए। उन्होंने 1990 में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय प्रतिनिधि और 1998 में जिला अध्यक्ष के रूप में काम किया था। उन्होंने वाही 2002 में भाजपा युवा मोर्चा में शामिल होकर पहली बार चुनावी राजनीति में प्रवेश किया था और संगठन में कई भूमिकाएं निभाई थी।
वाही पहली बार 2007 में रोहिणी वार्ड (तब नाहरपुर) से पार्षद चुने गए थे। इसके बाद वे 2012 से 2017 तक दूसरे कार्यकाल और 2022 में तीसरी बार उसी वार्ड से चुने गए हैं। वे भाजपा मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने 2010 से 2012 के बीच रोहिणी क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष और 2016 से 2017 तक तत्कालीन उत्तरी निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

