नईदिल्ली,29 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली से ओडिशा के भुवनेश्वर जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को बुधवार को बीच रास्ते में ईंधन की कमी का सामना करना पड़ा और विमान को जयपुर की तरफ मोड़ दिया गया। विमान ईंधन संकट और बढ़ती कीमतों के बीच बुधवार को हुई इस घटना ने हड़कंप मचा दिया है। हालांकि, एयरलाइन ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि विमान को खराब मौसम की वजह से जयपुर मोड़ा गया था, न की ईंधन की कमी के कारण।
रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान संख्या आईएक्स-1057 दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए रवाना हुई थी। तभी उड़ान के बीच ईंधन की उपलब्धता से संबंधित चिंताएं सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर पायलट ने विमान को जयपुर हवाई अड्डे पर उतार दिया। विमान अभी जयपुर हवाई अड्डे पर है और सभी यात्रियों को विमान के अंदर ही बैठे रहने को कहा गया है। ईंधन संबंधी समस्या के अलावा तकनीकी खराबी या आपातकालीन स्थिति समेत अन्य कोई सूचना नहीं मिली है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा, “भुवनेश्वर जाने वाले रास्ते में खराब मौसम की स्थिति के कारण, दिल्ली से हमारी एक उड़ान को कुछ समय के लिए जयपुर की ओर मोड़ दिया गया था। मौसम में सुधार होने पर, उड़ान ने भुवनेश्वर के लिए अपना परिचालन फिर से शुरू कर दिया।” बता दें कि 26 अप्रैल को मुंबई से भोपाल जा रही एयर इंडिया की उड़ान तकनीकी खराबी की आशंका के कारण भोपाल में उतरी थी।
एयर इंडिया और इंडिगो समेत भारतीय एयरलाइंस के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर विमानन टरबाइन ईंधन की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई थी। संगठन ने कीमतों में राहत और वित्तीय सहायता मांगी है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

