दुर्ग, 30 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की सक्रियता देखने को मिली है। एजेंसी की टीम ने दुर्ग स्थित महेश कॉलोनी में भाजपा से जुड़े कारोबारी चतुर्भुज राठी के निवास पर छापेमारी की कार्रवाई की।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से जुड़े संभावित वित्तीय अनियमितताओं के संदर्भ में की गई है। हालांकि, ईडी की ओर से फिलहाल आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
चतुर्भुज राठी अमर इंफ्रा (अमर बिल्डर्स) के संचालक हैं, जो एक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के रूप में जानी जाती है। बताया जाता है कि उन्होंने वर्ष 1986 में एकल स्वामित्व से व्यवसाय की शुरुआत की थी, जिसके बाद कंपनी ने निर्माण क्षेत्र में विस्तार करते हुए विभिन्न बड़ी परियोजनाओं में काम किया। हाल के समय में उनके कोयला कारोबार में भी सक्रिय होने की चर्चा है।
ईडी की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

