बिलासपुर, 30 अप्रैल (आरएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए बिलासपुर में एक बड़े सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। टीम ने शहर के मध्यनगरी चौक स्थित ज्वेलरी प्रतिष्ठान और कारोबारी विवेक अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल का नाम कथित शराब घोटाले में सामने आया है और उसे आरोपी अनवर ढेबर का करीबी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विकास अग्रवाल इस मामले में फरार है और जांच एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं।
इधर, गुरुवार सुबह ही ईडी की एक अन्य टीम ने दुर्ग में भाजपा नेता और इंफ्रा कारोबारी चतुर्भुज राठी के महेश कॉलोनी स्थित निवास पर भी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित भूमि घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है।
प्रदेश में एक साथ कई स्थानों पर हो रही ईडी की कार्रवाई से कारोबारी और राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। एजेंसी द्वारा दस्तावेजों की जांच जारी है और आने वाले समय में मामले से जुड़े और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

