रायपुर, 30 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जिन छात्र-छात्राओं को अपने प्राप्त अंकों पर संतोष नहीं है, वे पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन तथा उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मंडल के अनुसार, इच्छुक विद्यार्थी 14 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षा के नतीजे 29 अप्रैल 2026 को घोषित किए गए थे और नियमों के तहत परिणाम जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर ही आवेदन करना अनिवार्य है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

