धमतरी, 30 अप्रैल (आरएनएस)। धमतरी जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम मुजगहन का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान गणेश्वरी नेताम के रूप में हुई है, जिनका विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व हुआ था। करीब दो माह पहले ही उन्होंने ऑपरेशन के माध्यम से एक बच्चे को जन्म दिया था। परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद से ही उनकी तबीयत लगातार खराब बनी हुई थी, जिसके चलते वह मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगी थीं।
इसी दौरान उन्होंने यह गंभीर कदम उठा लिया। घटना के बाद परिवार और गांव में गहरा दुख व्याप्त है। नवजात शिशु अब मां के स्नेह से वंचित हो गया है।
सूचना मिलने पर अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

