मनेंद्रगढ़, 30 अप्रैल (आरएनएस)। शादी के माहौल के बीच एक दर्दनाक घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलोखन गांव में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी और भय का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो अचानक हिंसक रूप ले बैठा। गुस्से में आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

