कांकेर, 30 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर आतुरगांव के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रहे ट्रक ने स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे में घायल एक अन्य युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

