कटनी 30 April, (Rns) । मध्य प्रदेश के कटनी जिले में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक अनियंत्रित हाईवा डंपर ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान तम दोड़ दिया। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का जिला अस्पताल कटनी में इलाज जारी है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। यह पूरी घटना बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसाडी के पास की है।
जानकारी के अनुसार, नरसिंहपुर जिले के सगोरिया निवासी रघुवंशी परिवार के सदस्य एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बरही थाना क्षेत्र के पिपरिया कला खिरहनी गए थे। कार्यक्रम होने के बाद रात करीब 02:00 बजे पांचों सदस्य- अनिल रघुवंशी, राकेश रघुवंशी, अरुण रघुवंशी, अभिषेक रघुवंशी और गजेंद्र रघुवंशी कार से वापस नरसिंहपुर के लिए रवाना हुए थे।
मृतक के परिजन भैरव सिंह रघुवंशी ने बताया कि जैसे ही उनकी कार बसाडी चौराहे के समीप पहुंची। सामने से आ रहे डंपर क्रमांक MP 50 H 1383 के चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चार लोग अनिल, राकेश, अरुण रघुवंशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं इलाज के दौरान अभिषेक की भी जान चली गई।

