रायपुर 30 अप्रैल (आरएनएस) नशे के कारोबार पर अब सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, सीधा आर्थिक और नेटवर्क पर वार शुरू हो गया है, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ा कदम उठाते हुए आदतन मादक पदार्थ कारोबारी जावेद उल्ला को PIT NDPS एक्ट के तहत डिटेंशन ऑर्डर के जरिए सीधे जेल भेजने की तैयारी कर दी है, 30 अप्रैल 2026 को डीसीपी वेस्ट ज़ोन के निर्देशन में थाना टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपी के आपराधिक इतिहास, लगातार संलिप्तता और समाज पर पड़ रहे गंभीर प्रभाव का पूरा डोजियर तैयार किया, इस प्रस्ताव को विधिवत पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन के माध्यम से सक्षम प्राधिकारी के पास भेजा गया, जहां तथ्यों, साक्ष्यों और रिपोर्ट की गहन समीक्षा के बाद न्यायालय आयुक्त सह निरुद्धकर्ता अधिकारी महादेव कावरे ने मादक पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 यानी PIT NDPS एक्ट के तहत डिटेंशन ऑर्डर जारी कर दिया, आदेश के मुताबिक आरोपी को तीन महीने के लिए केंद्रीय जेल रायपुर में निरुद्ध किया जाएगा ताकि उसकी आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके, जांच में यह भी साफ हुआ है कि आरोपी के खिलाफ पहले से NDPS एक्ट के कई मामले दर्ज हैं और वह लगातार नशे के अवैध व्यापार में सक्रिय रहा है, यही कारण है कि पुलिस ने सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित न रहकर निवारक कार्रवाई का रास्ता चुना ताकि पूरे नेटवर्क को तोड़ा जा सके, इस कार्रवाई का सबसे बड़ा असर अब वित्तीय जांच में दिखेगा क्योंकि आरोपी के जेल में रहते ही उसके बैंक खाते, संपत्तियां, आय के स्रोत और अवैध कमाई की परतें खंगाली जाएंगी, इससे न केवल उसके आर्थिक नेटवर्क का खुलासा होगा बल्कि अवैध संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी तेज होगी, पुलिस का साफ संदेश है कि अब कार्रवाई सिर्फ छोटे स्तर पर नहीं बल्कि पूरे सप्लाई चेन और फाइनेंशियल स्ट्रक्चर को खत्म करने के लिए की जा रही है, बहरहाल यह कदम बताता है कि रायपुर पुलिस अब नशा तस्करी के खिलाफ सिर्फ पकड़-धकड़ नहीं बल्कि जड़ से सफाया करने के मोड में आ चुकी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

