रायपुर,30अप्रैल (आरएनएस)। भीषण गर्मी और लू के असर के बीच बलौदाबाजार जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक पीडि़त परिवार को आर्थिक राहत प्रदान की है। कलेक्टर ने लू की चपेट में आकर जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।जानकारी के अनुसार, पलारी तहसील के ग्राम ओड़ान निवासी मोजीराम साहू की अत्यधिक गर्मी के कारण आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी दुलारी बाई को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया। यह सहायता राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) की धारा 6-4 के तहत प्रदान की जा रही है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राशि सीधे हितग्राही के बैंक खाते में ारटीजीएस के माध्यम से शीघ्र अंतरित की जाए, ताकि परिवार को तत्काल राहत मिल सके।जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। साथ ही, अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राकृतिक आपदाओं से जुड़े मामलों में बिना देरी के पीडि़त परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई जाए।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

