रायपुर,30 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मजदूर दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि 1 मई को सभी लोग पारंपरिक भोजन ‘बोरे-बासीÓ का सेवन कर श्रमिकों के योगदान का सम्मान करें और इस पहल को जन-जन तक पहुंचाएं।दीपक बैज ने अपने संदेश में बोरे-बासी को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और अस्मिता से जुड़ा प्रतीक बताते हुए कहा कि यह भोजन किसानों और मजदूरों की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस दिन बोरे-बासी खाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करें, ताकि श्रमिकों के प्रति सम्मान का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित हो सके।उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस श्रम और मेहनतकश वर्ग के योगदान को याद करने और उन्हें सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस दिन के माध्यम से समाज को यह संदेश देना जरूरी है कि विकास में श्रमिकों की भूमिका सबसे अहम है। इस पहल के जरिए पारंपरिक खानपान, स्थानीय संस्कृति और श्रम के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

