रायपुर/नई दिल्ली,30 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट आज शाम नई दिल्ली से रवाना होकर रात 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश कांग्रेस संगठन में सक्रियता बढ़ गई है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 1 मई को उनका दिनभर का समय संगठनात्मक बैठकों के लिए तय है। सुबह राजीव भवन में कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक होगी, जिसके बाद जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ चर्चा की जाएगी।दोपहर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर मंथन होगा।दौरे के अन्य कार्यक्रमों की जानकारी जल्द साझा की जाएगी। बताया गया है कि वे रायपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे और उनके लिए ‘ङ्घ+Ó श्रेणी की सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

