बीजापुर,30 अप्रैल (आरएनएस)। तेंदूपत्ता सीजन 2026 की शुरुआत से पहले ही वन विभाग और संबंधित समितियों में हलचल तेज हो गई है। बीजापुर वनमंडल अंतर्गत तेंदूपत्ता तोड़ाई कार्य 01 मई 2026 से प्रारंभ किया जाना है, लेकिन इससे पहले ही कर्मचारियों और प्रबंधकों द्वारा 8 सूत्रीय मांगों को लेकर 27 अप्रैल 2026 से नश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का संकेत दिया गया था।इस ंभावित हड़ताल से तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य प्रभावित होने और शासन को रोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने त्वरित कदम उठाते हुए 29 अप्रैल 2026 को अहम आदेश जारी किया है।जारी आदेश के नुसार:तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन 2026 में संलग्न सभी कर्मचारी एवं प्रबंधक अब अत्यावश्यक सेवाओं के अंतर्गत माने जाएंगे।किसी भी कर्मचारी या प्रबंधक द्वारा सौंपे गए कार्य के निष्पादन से इंकार करना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।यह आदेश राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से आगामी 3 माह तक प्रभावी रहेगा।इस निर्णय के बाद प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य को हर हाल में सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

