० 12वीं बोर्ड में 95.20त्न अंक के साथ जिला प्रावीण्य सूची में तृतीय स्थान प्राप्त
धमतरी, 30 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कंडेल (धमतरी) की छात्रा कु. निधि साहू ने गणित विषय लेकर 95.20त्न अंक प्राप्त कर धमतरी जिला की प्रावीण्य सूची में तृतीय स्थान हासिल किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि से उन्होंने अपने विद्यालय, ग्राम, परिवार, धमतरी जिला एवं पूरे साहू समाज का गौरव बढ़ाया है।कु. निधि साहू, पिता श्री बलेश कुमार साहू ग्राम नवागांव (कंडेल), प्रारंभ से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं। इससे पूर्व उन्होंने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी 96.6त्न अंक प्राप्त कर धमतरी जिला के टॉप 10 में स्थान बनाया था। उल्लेखनीय है कि कु. निधि साहू, जिला साहू समाज धमतरी के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. गणेश प्रसाद साहू की भतीजी हैं। उनकी इस शानदार सफलता पर परिवार, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, सामाजिक जनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।निधि को अध्ययन के साथ-साथ संगीत में भी विशेष रुचि है, जो उनके व्यक्तित्व को और अधिक बहुमुखी बनाता है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समस्त ग्रामवासियों, समाज के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकगण, प्राचार्य एवं परिजनों ने कु. निधि साहू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

