अल्मोड़ा,30 अपै्रल (आरएनएस)। ताकुला रोड स्थित कपडख़ान क्षेत्र के पास जंगल में लगी आग पर अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। आग तेजी से आबादी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी, जिससे खतरे की स्थिति बन गई थी। अग्निशमन केंद्र अल्मोड़ा को सोमवार शाम करीब 5:01 बजे जंगल में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद फायर यूनिट तत्काल वाहन लेकर मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि आग कपडख़ान के पास जंगल में फैली हुई है और तेजी से आगे बढ़ रही है। फायर सर्विस टीम ने वाहन के पंप से पानी की आपूर्ति कर होजरील की सहायता से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया और उसे आगे फैलने से रोक दिया गया। अग्निशमन कार्य पूरा होने के बाद टीम ने वाहन में जल संस्थान से पानी भरवाया और वापस फायर स्टेशन लौट गई। राहत एवं अग्निशमन कार्य में एलएफएम किशन सिंह, एफएस चालक हरीश रावत और फायरमैन प्रियांशु कुमार शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

