New Delhi 30 June (Rns) /- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। फरिहा क्षेत्र में सोमवार रात आई अचानक तेज आंधी के कारण एक विशाल नीम का पेड़ चलती ई-रिक्शा पर गिर गया। इस भीषण हादसे में ई-रिक्शा पर सवार पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया।
उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने उनमें से पांच को मृत घोषित कर दिया। शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान गजेंद्र (28), हरेश पाल (59), विष्णु (20), अमन (17) तथा गंगा सिंह (65) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उनके शव पोस्टमार्टम के लिये ले जाये गये हैं, वहीं घायलों का उपचार किया जा रहा है।
पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान
इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन ने पीड़ितों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के नियमानुसार, सभी मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा कोष से 4-4 लाख रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही घायलों के समुचित इलाज के लिए डॉक्टरों को कड़े निर्देश दिए गए हैं

