बागेश्वर,30 अपै्रल (आरएनएस)। प्राथमिक शिक्षक संगठन ने गुरुवार को स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग की। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि जनपद की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और बढ़ती गर्मी को देखते हुए समय-सारणी में बदलाव आवश्यक है। संगठन ने यह भी कहा कि शिक्षक स्कूल के साथ-साथ जनगणना कार्य में भी लगे हुए हैं। अवकाश के बाद घर-घर सर्वेक्षण करने में उन्हें व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा दैवीय आपदा मद में थर्ड पार्टी सत्यापन के बावजूद भुगतान न होने की समस्या भी उठाई गई। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिलाया। यहां जिलाध्यक्ष दीपक सिंह रावत, जिला महामंत्री नवीन चंद मिश्रा, ब्लॉक गरुड़ के महामंत्री भूपाल सिंह, महेश पंत सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

