रुद्रपुर,30 अपै्रल (आरएनएस)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से कच्ची शराब बरामद की है। कोतवाल मंजू पाण्डे ने बताया कि बुधवार को कुलवंत सिंह निवासी गिधौर के पास से 40 पाउच कच्ची शराब बरामद की है। गुरमीत सिंह निवासी पक्की खमरिया के पास से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

