रुड़की,30 अपै्रल (आरएनएस)। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक महिला और उसका बेटा घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। गुरुवार की दोपहर लक्सर-रुड़की मार्ग पर ढंडेरा के पास लक्सर की ओर से आ रही एक पिकअप ने सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मां-बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही हादसे की सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

