रुड़की,30 अपै्रल (आरएनएस)। पुलिस ने एक खेत में छापेमारी कर मौके से बड़ी मात्रा में गोमांस बरामद किया है। साथ ही मौके से गोकशी करने वाले आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सोहलपुर गाड़ा में बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल में एक खेत में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान गोकशी करने वाले पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

