रुड़की,30 अपै्रल (आरएनएस)। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीडि़ता की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब सात साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताडि़त करते आ रहे हैं। कई बार मायके वालों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह दहेज में दो लाख की मांग करते आ रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

