रुड़की,30 अपै्रल (आरएनएस)। हरियाणा पुलिस ने एक वांछित की तलाश में रुड़की में कई स्थानों पर छापेमारी की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। हरियाणा पुलिस स्थानीय पुलिस को वांछित के बारे में सूचना देने के बाद बैरंग लौट गई। गुरुवार की दोपहर हरियाणा पुलिस के एक दरोगा और दो सिपाही गंगनहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस को बताया कि एक लूट के मामले में एक वांछित पिछले छह माह से फरार चल रहा है। कुछ दिन पहले जानकारी मिली थी कि उसकी रुड़की में रिश्तेदारी है और उसने रिश्तेदार के यहां शरण ली है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

