रुड़की,30 अपै्रल (आरएनएस)। भुरना गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों ने एक ग्रामीण के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव भुरना निवासी शशिकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 अप्रैल की शाम करीब सात बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव निवासी अमन, आशीष व अर्जुन निवासी बेहड़ी भलस्वा, जनपद सहारनपुर उसके घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

