रुड़की,30 अपै्रल (आरएनएस)। पुलिस ने रणसुरा गांव में कार्रवाई करते हुए गोकशी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव में घर के पीछे खेत में छापेमारी कर करीब सौ किलो गोमांस व कटान के उपकारण बरामद किए हैं। साथ ही मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित रणसुरा गांव में पुलिस को बुधवार की रात याकूब के मकान के पीछे खेत में गोकशी करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

