रुड़की,30 अपै्रल (आरएनएस)। युवती और उसके मंगेतर पर ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है। रुड़की की इंदिरा विहार कॉलोनी में किराये पर रहने वाली एक युवती ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह भगवानपुर की एक कंपनी में नौकरी करती है। मंगलवार की शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने मंगेतर के साथ बाइक से रुड़की आ रही थी। पुहाना पुल के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने दोनों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

