रुड़की,30 अपै्रल (आरएनएस)। एक राइस मिल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक राइस मिल का काफी सामान जल कर खराब हो चुका था। वहीं, आग की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। रायपुर गांव में ओम राइस मिल है। बुधवार की रात करीब दो बजे राइस मिल में आग लग गई है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख आसपास के लोगों ने सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। सूचाना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग लगातार तेजी से फैलती रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

