रांची: आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में संत जेवियर स्कूल, रांची के छात्र निरमित सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। कांके रोड निवासी निरमित ने पारिवारिक चुनौतियों और घर बदलने जैसी परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि में उनकी माता रिंकी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने बिना किसी ट्यूशन के स्वयं मार्गदर्शन कर उन्हें पढ़ाया। निरमित के पिता राम सिंह समाजसेवी एवं व्यवसायी हैं, वहीं वे रांची के पूर्व महापौर अशोक कुमार सिंह के पोते हैं। उनकी इस सफलता को पूरे शहर के लिए गर्व का विषय बताया जा रहा है और यह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

