रांची 30 अप्रैल (आरएनएस)। बहुबजार स्थित सेंट पॉल कॉलेज में प्रेस वार्ता हुई। प्राचार्य डा अनुज तिग्गा ने कहा की बहुबाजार स्थित संत पॉल्?स कॉलेज एक प्रतिष्ठित कॉलेज है । गत दिनों कुछ छात्र संघ द्वारा रांची के कुछ दैनिक अखबारों में कॉलेज के बारे कुछ भ्रामक समाचर छपवाया गया है । इससे विद्यार्थिओं में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई और वे भविष्?य को लेकर चितिंत हो गए । इसे लेकर आज कॉलेज सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । इसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार तिग्?गा का उपरोक्?त विषय में कहना है कि हमारे महाविद्यालय को रांची विश्?वविद्यालय की अनुशंसा पर एच0आर0डी0 के द्वारा मान्?यता प्रदान किया जाता है । साथ ही विश्वविद्यालय के दिशानिर्देश के अनुसार विषयों को पढ़ाया जाता है । इसी पाठयक्रम का अनुशरण करते हुए कॉलेज में विद्यार्थियों का दाखिला लिया जाता है । इसके अलावा एडमिडिट कार्ड , मार्क सीट और डिग्री सर्टीफिकेट आदि यूनिवर्सिटी द्वारा दी जाती है । हमारे महाविद्यालय को बीबीए, बीसीए में लगातार 2018 से 2027 तक की संबंद्धता प्राप्त है । यहां पर छात्र बीसीए. पाठयक्रम के तहत दाखिला लेते हैं , लेकिन रांची विश्?वविद्यालय के द्वारा जारी मार्कसीट कभी बीएससी कंप्?यूटर एप्?लीकेशन ऑनर्स तो कभी बैचलर ऑफ सांइस- कंप्?यूटर एप्?लीकेशन ( वोकेशनल ) के नाम से प्रदान किया जाता है । इसे लेकर छात्र अपने भविष्?य को लेकर भ्रमित हो जाते हैं । यह समस्?या सिर्फ संत पॉल्?स कॉलेज का नहीं है किन्?तु रांची विश्?वविद्यालय अतंर्गत सभी महाविद्यालय बीसीए के नाम पर इसी प्रकार की डिग्री प्रदान करती है । अत: इस पत्रकार वार्ता आयोजित करने का हमारा मूल मकसद किसी पर आरोप लगाने का नहीं बल्कि छात्रों के भविष्?य को देखते हुए विश्?वविद्यालय , महाविद्यालयों को उचित मार्ग दर्शन प्रदान करें ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

