रांची 30 अप्रैल (आरएनएस)। आदिनिवास की टीम ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के नेतृत्व में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ‘आदिनिवासÓ डिजिटल ऐप के लॉन्च कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण सौंपा। इस डिजिटल ऐप का मुख्य उद्देश्य देशभर के आदिवासी युवाओं को एक मंच पर जोडऩा है। इसके साथ ही यह ऐप आदिवासी समाज की भाषा, संस्कृति, परंपरा और जमीन के संरक्षण व संवर्धन के लिए भी कार्य करेगा। आदिनिवास के प्रतिनिधिमंडल में स्टेट हेड सजीत टोपो, डायरेक्टर एरिक केरकेटा, छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड अभिषेक मिंज और आईजेक मुंजनी शामिल रहे। टीम ने मुख्यमंत्री को ऐप के उद्देश्य और इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के डिजिटल प्रयास आदिवासी समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

