रांची 30 अप्रैल (आरएनएस)। सोनी सब का शो यादें अपनी दिलचस्प कहानी और सहज किरदारों के साथ दर्शकों को लगातार बाँधे हुए है। ऑन-स्क्रीन इक़बाल खान और गुलकी जोशी की केमिस्ट्री जितनी पसंद की जा रही है, उतना ही सेट का माहौल भी जीवंत रहता है, जिसकी वजह है इक़बाल खान की चुंबकीय मौजूदगी।
हेयर और मेकअप टीम की चुपके-से की गई नजऱें हों या को-स्टार गुलकी जोशी की प्रशंसा के पल, इक़बाल का सेट पर आना एक अलग ही ऊर्जा लेकर आता है। टीम को आज भी वह पल याद है, जब गुलकी ग्रीन रूम में हेयर और मेकअप करवा रही थीं और इक़बाल थोड़ी देर के लिए कॉफी माँगने अंदर आए। देखते ही देखते अचानक पूरा कमरा असामान्य रूप से शांत हो गया और सबके चेहरे पर स्टार-स्ट्रक भाव स्पष्ट रूप से दिखने लगे। उनकी सहज मोहकता और गर्मजोशी भरी बातचीत हमेशा माहौल को खुशनुमा बना देती है, जिससे व्यस्त शूटिंग के दिन भी हल्के और आनंददायक लगते हैं।
इस बारे में बात करते हुए, गुलकी जोशी ने कहा, इक़बाल का सेट पर आना वाकई अलग ऊर्जा लेकर आता है। मुझे लगता है कि वही सहजता और अच्छी ऊर्जा हमारे दृश्यों में भी झलकती है। उनके साथ काम करना मेरे लिए बेहद आनंददायक अनुभव रहा है। यादें देखना न भूलें, हर सोमवार से शनिवार रात 8:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

